SYL मुद्दे पर कांग्रेस और BJP नेता हरियाणा में कुछ और बोलते हैं तथा पंजाब में कुछ और: अभय

punjabkesari.in Wednesday, May 12, 2021 - 10:45 AM (IST)

चंडीगढ़: इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि  किसी भी प्रदेश का भला स्थानीय राजनीतिक दल ही कर सकता है। राष्ट्रीय दलों में हाईकमान की पर्ची से बना मुख्यमंत्री उसकी कठपुतली होता है। वह प्रदेश की जनता की बजाए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति ज्यादा वफादार होता है। चौटाला ने कहा कि  एसवाईएल का उदाहरण ही ले लो, कांग्रेस और भाजपा नेता हरियाणा में कुछ और बोलते हैं तथा पंजाब में जाकर कुछ और नारा लगाते हैं । हमारा पानी राष्ट्रीय दलों की राजनीति की भेंट चढ गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे के पूरक हैं। कांग्रेस में तीन काले कानूनों की प्रस्तावना लिखी और भाजपा ने इन्हें लागू कर दिया। तीन काले कानूनों के विरोध में जब मैंने विधानसभा से इस्तीफा दिया तो कांग्रेसी मुझे भाजपा समर्थक बताने में पूरा जोर लगा रहे थे। पिछला विधानसभा सत्र कांग्रेस भाजपा की जुगलबंदी में बीत गया। कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से गठबंधन सरकार को 6 महीने के लिए सुरक्षित कर दिया। ऐसे में दोनों विरोधी दिखते हुए एक दूसरे के मददगार हैं।

चौटाला ने कहा कि दोनों दल अंबानी अडानी की जेबी और हितैषी  पार्टी है। कांग्रेस भाजपा का एक खेल है, जब भाजपा का समय होगा वही नेता भाजपा में चले जाएंगे तथा जब कांग्रेस का समय होगा वही नेता दुम दबाकर वापस आ जाएंगे। हरियाणा ताऊ देवीलाल की रगों में बसता था। हरियाणा के हितों की रक्षा चौधरी ओमप्रकाश चौटाला तथा इनेलो ही कर सकता है । अपने सपनों का हरियाणा बनाने के लिए एक बार फिर अपने स्थानीय दल इनेलो से जुड़े।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static