''पंजाब जा ही रहे हो तो अपने हक का पानी भी मांग लो'', पंजाब दौरे को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने CM सैनी पर साधा निशाना

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 09:05 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री पंजाब जा ही रहे हैं, तो हरियाणा के हक का पानी भी मांग लें।

हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा में कुछ नहीं कर रहे और रोज पंजाब जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार केंद्र और राज्य दोनों जगह थी, तब SYL नहर के निर्माण को लेकर काम किया गया और इस मुद्दे पर राष्ट्रपति से भी मुलाकात की गई थी।

वहीं पत्रकारों ने हुड्डा से सवाल किया कि लोग आरोप लगा रहे हैं कि वह अंदरखाते बीजेपी की मदद कर रहे हैं और शायद जेल के डर से सरकार के खिलाफ खुलकर नहीं बोल रहे।

इस सवाल पर हुड्डा भड़क गए। उन्होंने दो टूक कहा “मैं जेल से क्या डरूंगा? मेरा दादा नहीं डरा, मेरा बाप नहीं डरा*। दोनों 8-8 जेलों में रहे हैं। मैं एक स्वतंत्रता सेनानी का बेटा हूं।”

हुड्डा के इस बयान के बाद हरियाणा की सियासत में जेल, SYL और पंजाब दौरे को लेकर बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static