हरियाणा नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने अंबाला और सोनीपत के लिए मेयर उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 05:53 PM (IST)

चंडीगढ़:  हरियाणा में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज मेयर पद के लिए अपने दो प्रमुख उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।|
PunjabKesari

पार्टी द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी श्री बी.के. हरिप्रसाद ने इन नामों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के हस्ताक्षर वाली इस सूची में अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

पार्टी ने स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इन दो नामों पर दांव लगाया है। सोनीपत से कांग्रेस ने कमल दीवान को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है, जबकि अंबाला नगर निगम से कुलविंदर कौर के नाम पर मुहर लगाई गई है।

PunjabKesari
पार्टी सूत्रों का कहना है कि उम्मीदवारों के चयन में जमीनी पकड़ और सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। इन नामों की घोषणा के साथ ही अब कांग्रेस कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में पूरी तरह से जुट गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static