अंबाला कैंट की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, चौराहों पर लगेंगे CCTV कैमरे!

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 05:18 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला में बढ़ते क्राइम और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। शहर को सुरक्षित बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से बड़ा प्लान तैयार किया गया है। पूरे अंबाला कैंट को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की तैयारी है, जिसके लिए करोड़ों रुपये का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

नगर परिषद के ईओ देवेंद्र नरवाल के मुताबिक अंबाला सदर क्षेत्र में बढ़ते अपराध को देखते हुए मंत्री अनिल विज ने पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों से कवर करने के निर्देश दिए थे। हाल ही में दिल्ली में हुई एक बड़ी घटना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के जरिए अपराधियों को ट्रेस करना आसान हो जाता है, इसलिए अंबाला में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। 

योजना के तहत पूरे अंबाला कैंट का सर्वे किया गया है। खास तौर पर प्रमुख चौराहों और संवेदनशील जगहों की पहचान की गई है। डीएसपी ट्रैफिक के साथ मिलकर उन स्थानों का एस्टीमेट तैयार किया गया है, जहां कैमरे लगाए जाने हैं। करीब 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पूरे शहर को सीसीटीवी से लैस किया जाएगा, ताकि अपराध पर लगाम लगाई जा सके और लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static