धर्मनगरी में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2020 - 10:36 AM (IST)

कुरुक्षेत्र(धमीजा) : जिला कांग्रेस कमेटी कुरुक्षेत्र के नेताओं की अगुवाई में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा एवं लाडवा विधायक मेवा सिंह के नेतृत्व में पिपली में 10 सितम्बर को किसानों पर हुए अत्याचार एवं लागू किए गए 3 अध्यादेशों के विरोध में जिला उपायुक्त कुरुक्षेत्र को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी द्वारा मांग की गई कि किसानों पर हुए लाठीचार्ज की जांच हाईकोर्ट के जज से करवाई जाए एवं जो तीनों अध्यादेश केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए हैं, उसे तुरन्त प्रभाव से रद्द किया जाए। अरोड़ा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार मनमर्जी से कार्य कर रही है और दिन-प्रतिदिन नए-नए बेतुके फरमान जारी करने में लगी हुई है।

आज देश एवं प्रदेश की जनता पहले ही इस कोरोना महामारी के चलते परेशान है, कारोबार ठप्प हो चुके हैं पर इस समय सरकार को आमजन की परेशानियों को समझना चाहिए। भाजपा सरकार अंजान बनी हुई है। पिछले कुछ ही महीनों में देश व प्रदेश में कई बड़े घोटाले हुए हैं पर सरकार में बैठे लोग इनको दबाने में लगे हुए हैं। इस मौके पर राज्य के पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री हरमोङ्क्षहद्र सिंह   लाडवा विधायक मेवा सिंह, पूर्व विधायक अनिल धन्तौड़ी, युवा नेता गगन संधू सहित कई कांग्रेसी नेता भी उपस्थित रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static