फतेहाबाद में बीच सड़क प्राइवेट स्कूल बस हुई बंद, बच्चों ने उतरकर लगाए धक्के; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 01:53 PM (IST)

फतेहाबाद (रामेश भट्ट) : फतेहाबाद के पंचायत भवन के पास आज सुबह बच्चों को घर से स्कूल ले जाते समय स्कूल बस रास्ते में अचानक बंद हो गई , जब स्कूल वैन स्टार्ट नहीं हुई तो वैन को  बस में सवार बच्चों ने धक्का लगाया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

स्कूल बस पर दो चालान भी पेंडिंग

हैरानीजनक बात यह है कि इस बस पर दो चालान भी पेंडिंग हैं। जिनमें एक 31 हजार रुपए का जबकि दूसरा 11 हजार रुपए का है। जानकारी के अनुसार, सत्यानंद पब्लिक स्कूल की बस लेकर ड्राइवर स्कूल की ओर जा रहा था, तभी अचानक बस  खराब हो गई और बच्चे धक्का लगाते नजर आए ।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static