हरियाणा में खत्म हो रही कांग्रेस, 2024 में तोशाम में भी खिलेगा कमल : OP धनखड़

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2023 - 05:35 PM (IST)

भिवानी(अशोक) : पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह रैली के जरिए बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी के विधानसभा क्षेत्र तोशाम में शक्ति प्रदर्शन किया गया। रैली में पहुंची भीड़ को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि इस बार तोशाम में भी कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि आज के माहौल में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही है। जिला परिषद और ब्लॉक समिति में भी कांग्रेस कहीं नहीं है। वहीं भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तंज करते हुए धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में यात्रा आई और चली गई। किसी ने भी राहुल की यात्रा को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई। धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में लोग बोतल और लौटा लेकर नहीं जाते, पूरा हरियाणा ओडीएफ है।

 

PunjabKesari

 

राहुल के बयान पर धनखड़ ने कसा तंज

 

राहुल गांधी द्वारा हरियाणा के पानीपत में रैली के दौरान मोहब्बत की दुकान खोलने के बयान पर भी प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल ने बिल्कुल सही बात बोली है, लेकिन यह बात हरियाणा कांग्रेस के लिए कही गई है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनकी पार्टी में जूत बज रहा है, यानी हरियाणा कांग्रेस में नेताओं की आपस में नहीं बनती। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस में दो-दो अध्यक्षों को काम नहीं करने दिया गया। यही कारण है कि राहुल जाते-जाते हरियाणा कांग्रेस को गुटबाजी छोड़कर मोहब्बत की दुकान खोलने का संदेश देकर गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग पहले ही मोहब्बत और भाईचारे के साथ रहते हैं। इसलिए मोहब्बत की दुकान खोलने की जरूरत कांग्रेस को ज्यादा है।  

 

यह भी पढ़ें 

 

किरण चौधरी के गढ़ में BJP नेताओं का जमावड़ा, प्रदेश प्रभारी व धनखड़ ने किया शक्ति प्रदर्शन

माना जा रहा है कि तोशाम में रैली के जरिए बीजीेपी द्वारा कांग्रेस विधायक किरण चौधरी के गढ़ में सेंधमारी करने की तैयारी की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 

किरण चौधरी पर कृषि मंत्री का जोरदार हमला, बोले- तोशाम को अपनी बपौती समझते हैं कुछ लोग

कृषि मंत्री दलाल ने बिना नाम लिए किरण चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तोशाम को अपनी बपौती समझते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static