कांग्रेसी नेता ने कहा-कांग्रेस, इनैलो, जजपा का गठबंधन जरूरी, दुष्यंत को बताया बच्चा

punjabkesari.in Saturday, Aug 03, 2019 - 11:00 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी रणजीत सिंह ने अपने पौत्र दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला अभी बच्चा है और बच्चे की बात पर ज्यादा धयान नहीं  देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महा गठबंधन ( कांग्रेस , इनैलो , जजपा और बसपा ) के बारे में दुष्यंत चौटाला कैसे नकार सकते हैं, जबकि जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह और इनैलो के पूर्व अध्यक्ष अशोक अरोड़ा से उनकी निजी मुलाकात में गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है और दोनों ही नेताओं ने गठबंधन के बारे में सहमति जताई है।

साथ ही रणजीत सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर महागठबंधन नहीं हुआ तो चुनाव में सबकी हालत खराब होगी। रणजीत सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा के नेतृत्व में अगर चुनाव लड़ा जाए तो हमारी सरकार जरूर बनेगी। रणजीत सिंह ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष अशोक तंवर पर भी तंज कसते हुए कहा कि अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस बार बार हरियाणा में चुनाव हारी है, जिसकी जिम्मेवारी लेते हुए अशोक तंवर को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

चौधरी रणजीत सिंह आज अपने निवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी इनैलो और जजपा के सीनियर नेताओ से गठबंधन को लेकर बात हुई है। लेकिन दुष्यंत चौटाला ने महा गठबंधन की चर्चा को सिरे से नकार दिया था।

दुष्यंत चौटाला पर पलटवार करते हुए कहा कि वह बच्चा है और बच्चों की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। उनका कहना है कि उनकी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह से उनकी बातचीत हुई थी और इस महागठबंधन पर सहमति भी बनी थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तेजाखेड़ा फार्म हाउस पर उनकी मुलाकात इनैलो के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा से हुई थी, उन्होंने भी इस महागठबंधन के लिए हां कर दी थी।

उन्होंने कहा कि अब अगर दुष्यंत चौटाला इस महागठबंधन की बात को नकारते हैं तो वे अपने प्रदेशाध्यक्ष के साथ रूबरू हों पता चल जाएगा कि उनसे बात हुई थी या नहीं। इसके साथ ही उन्होने कहा कि अगर महागठबंधन नहीं हुआ तो भाजपा को छोड़कर सभी पार्टीयों की हालात खराब होने वाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static