करनाल में नाबालिगा ने बच्चे को दिया जन्म, पेट में दर्द होने पर मां को बताई आपबीती... आरोपी चाचा गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 10:18 AM (IST)

करनाल : दुष्कर्म पीड़ित 15 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। 11 मार्च को पेट में दर्द होने के बाद लड़की ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद लड़की को करनाल नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि वह गर्भवती है। उसने 13 मार्च को बच्चे को जन्म दिया।

असंध महिला पुलिस थाना अधिकारी सुनीता ने बताया कि आरोपी चाचा के खिलाफ घर में घुसकर नाबालिगा के साथ गलत काम करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 14 मार्च को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नवजात को चिकित्सकों ने चंडीगढ़ रैफर किया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है और परिवार में 3 भाई-बहन हैं। माता-पिता मजदूरी करते हैं। 8 महीने पहले दोपहर में वह घर पर अकेली थी तभी उसके चाचा ने जबरदस्ती की। कुछ दिन बाद जब घर पर कोई नहीं था तो आरोपी ने फिर से जबरदस्ती की। इस बार जाते हुए जान से मारने की धमकी दी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static