निजी हित को लेकर धड़ों में बटी कांग्रेस का देशप्रेमी कर रहे त्याग : देवेंद्र चावला

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2022 - 06:47 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): कांग्रेस के विभिन्न नेताओं द्वारा पार्टी को त्याग कर अन्य दलों की तरफ रुख करने को लेकर यमुनानगर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर भारी वोट हासिल करने वाले देवेंद्र चावला ने बताया कि उन्होंने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की दामन थामने का फैसला लिया था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत पूरी भाजपा के लोगों की सोच से बेहद प्रभावित हुए जो निजी हित को पीछे छोड़ कर देश हित में हर फैसला लेते हैं, उससे प्रभावित हुआ हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी जमीनी स्तर से देश की बात करती है और कांग्रेस गुटबाजी की शिकार है। हालांकि उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। 2009 में पार्टी ने टिकट देकर मैदान में उतारा और भारी वोट मैंने हासिल किए। मैंने कांग्रेस पार्टी की 35 साल तक सेवा की। लेकिन लगातार मोदी- मनोहर की सोच उन्हें प्रभावित करती रही। इसलिए राष्ट्रहित को लेकर हजारों की संख्या में पंचकूला आया था और पार्टी ज्वाइन की। चावला ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हाईकमान जब तक मजबूत रहा, तब तक लोगों की आस्था कांग्रेस में रही है। लेकिन आज निजी हित राष्ट्रीय हितों पर भारी पड़ा तो हमने अलविदा कहने का फैसला लिया है। भाजपा की सोच-विचारधारा को देखकर भाजपा को ज्वाइन किया है। चावला ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ग्रुपों और धड़ों में बंटी हुई है। इसी कारण पिछले 9 साल से संगठन नहीं बन पाया। यह तेरा बनेगा- यह मेरा बनेगा और यह उसका बनेगा, पार्टी में यह एक बड़ा विरोध है। इसी को लेकर देश हितेषी हर व्यक्ति को पीड़ा हुई है।

 

PunjabKesari

 

चावला ने यमुनानगर को एक बेहद शांतिप्रिय और प्लाईवुड का औद्योगिक क्षेत्र बताते हुए कहा कि यमुनानगर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश- हिमाचल प्रदेश- उत्तराखंड- पंजाब और चंडीगढ़ से लगभग लगता क्षेत्र है। इसलिए इसे बेहद सुंदर बनाना हमारा सपना है। जब भी इन राज्यों से हरियाणा में यमुनानगर की तरफ से लोगों की एंट्री हो तो पता लगना चाहिए कि हरियाणा आ गया है। हम यहां की इंडस्ट्री को पुराना रुतबा और मुकाम हासिल करवाने की सोच रखते हैं। यहां की इंडस्ट्री खूब फले-फुले इसके लिए हमें सरकार की मदद की बेहद आवश्यकता है और मुख्यमंत्री से इस बारे में  मेरे द्वारा बात करने पर उन्होंने आश्वासन भी दिया है। चावला ने बताया कि पूरे देश में प्लाईवुड उद्योग के रूप में अपनी बड़ी पहचान बना चुका यमुनानगर आज अच्छी स्थिति में नहीं है। पूरे देश में प्लाइवुड इंडस्ट्री के 3300 यूनिट है। इसलिए कंपटीशन के जमाने में हम सरकार से सहूलियत चाहते हैं। वक़्फ बोर्ड- पंचायत और जंगल विभाग की धरती को सरकार इंडस्ट्री को लीज पर दे ताकि हरियाली- जंगल के क्षेत्र में बढ़ोतरी हो और इंडस्ट्री को कच्चा माल मिल सके, हम जीएसटी लगने के बाद प्रदेश स्तर के अन्य टैक्सों में मुख्यमंत्री से सहूलियत की मांग करते हैं, हम एक्सपोर्ट में जाना चाहते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री इस बात को लेकर गंभीर हैं और उन्होंने यमुनानगर में आकर एक्सपोर्ट के लिए प्रोत्साहित भी किया था। आज यूरोप खुला है और हम इस विकल्प का लाभ उठाना चाहते हैं। कच्चे माल के इंपोर्ट को रोकने के लिए भी मुख्यमंत्री से बात हुई थी। हम केंद्र से भी कई जरूरतें पूरी करना चाहते हैं और के लिए लगातार प्रयास करूंगा ताकि यमुनानगर अपना खोया पुराना मुकाम हासिल कर सके। इसके लिए हम यहां इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना चाहते हैं। अच्छी रोड -बेहतर सफाई और लाइटिंग के प्रबंधन से हम इस शहर को हरियाणा की एक मिसाल बनाना चाहते हैं।

 

PunjabKesari

 

दरअसल यमुनानगर क्षेत्र के कद्दावर नेता देवेंद्र चावला मुख्यमंत्री के कहने पर मोरनी के अति पिछड़ा गांव मरोग में वहां के लोगों के साथ दीपावली मनाने गए थे। दीपावली की खुशियां जब मुख्यमंत्री ने मोरनी के अति पिछड़ा क्षेत्र गांव मरोग व आसपास के लोगों के साथ मनाने की इच्छा जाहिर की थी तो अधिकारियों ने उन्हें वहां का रास्ता टेढ़ा-मेढ़ा और ना जाने लायक बताया था, यानी उन्हें वहां जाने से मना करने की कोशिश की गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बात कह कर सभी की बोलती बंद की थी कि गाड़ियों से अगर जाने का रास्ता नहीं मिलेगा तो परमात्मा ने मुझे दो टांगे दी हुई है, यानि मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण उन्होंने वहां जाने का फैसला तय कर लिया था और जब क्षेत्रीय लोगों को मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिली तो लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मुख्यमंत्री ने वहां पहुंचकर लोगों को मिठाइयां खिलाई भी और खुद खाई भी। यह क्षेत्र एक बेहद दुर्गम क्षेत्र था। जहां अतीत में कोई भी मुख्यमंत्री वैसे तो दूर अपने उम्मीदवार प्रचार प्रसार के लिए भी नहीं पहुंचा था और प्रदेश का एकमात्र पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने 2014 से शुरू हुए पहले कार्यकाल के दौरान भी अकल्पनीय विकास कार्य किए हैं।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static