कांग्रेस ने हरियाणा के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, कैप्टन अजय व बीरेंद्र सिंह को तरजीह...किरण का नाम नहीं

punjabkesari.in Monday, May 06, 2024 - 09:51 PM (IST)

दिल्ली(कमल कंसल): कांग्रेस ने हरियाणा की 10 लोकसभा व एक विधानसभा सीट पर प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में  कांग्रेस के बड़े नामों के अलावा प्रदेश के कई नेताओं को जगह दी गई है। 40 नामों वाली लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया का नाम शामिल हैं। 

वहीं हरियाणा की बात करें तो इस लिस्ट में हुड्डा गुट से उदयभान, भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा का नाम है। इसके अलावा एसआरकेबी गुट से कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला के अलावा चौधरी बीरेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है। 

इस लिस्ट में गुरुग्राम से लोकसभा टिकट की रेस में शामिर रहे कैप्टन अजय यादव का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में खास बात है कि किरण चौधरी और श्रृति चौधरी का नाम नहीं है।  

देखें लिस्ट-

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static