Haryana: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान, राहुल गांधी करेंगे यात्रा...प्रियंका भी होंगी शामिल

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2024 - 02:10 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा विधानसभा चुनावों में एक हफ्ते का समय बचा है। कांग्रेस ने जीत को लेकर मेगा प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत राहुल गांधी अलग-अलग रैलियों की जगह एक रथ यात्रा करने वाले हैं। 

इस यात्रा में प्रियंका गांधी भी रहेंगी शामिल

सूत्रों के मुताबिक इस रथ यात्रा की शुरुआत 30 सितंबर से होगी। ये यात्रा 3 अक्टूबर तक जारी रहेगी। यह यात्रा भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर होगी। जिसकी वजह से इसे भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 भी कहा जा रहा है। इस यात्रा का रूट तो अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इतना तय है कि यात्रा के रूट में वो सीटें जरूर शामिल होंगी, जहां पर कांग्रेस जीतने की स्थिति में दिख रही है। 4 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में राहुल के साथ उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल रहेंगी। यात्रा अंबाला के नारायणगढ़ से शुरू होगी और कई विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए पहले दिन शाम को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static