Haryana में मानसून को लेकर बड़ा Update, जानिए कब मिलेगी हरियाणावासियों को राहत

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 01:25 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम फिर गर्म हो गया है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रोहतक सबसे गर्म रहा, जहां 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसके बाद अम्बाला में 40.6 व नूंह में 40.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। नारनौल में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में भी 3.2 डिग्री की वृद्धि हुई है। प्रदेश में 1 से 18 जून तक 31 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 25% अधिक है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 24 जून से मौसम फिर शुष्क हो सकता है। मानसून के 30 जून तक हरियाणा पहुंचने की संभावना जताई गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static