हरियाणा में लोकसभा प्रत्याशियों का कांग्रेस आज कर सकती है ऐलान, ये नाम लगभग फाइनल- सूत्र

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 04:05 PM (IST)

दिल्लीः कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक आज यानी शनिवार शाम को 4 बजे दिल्ली में होनी है। इस बैठक में हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के कांग्रेस नेताओं के अलावा सोनीया गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे मौजूद रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल  के लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर फैसला होगा।

PunjabKesari

हरियाणा की तरफ से बैठक में भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, किरण चौधरी, कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस मुख्यालय पहुंच चुके हैं। बता दें कि बीते दिनों हरियाणा कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर मंथन हुआ। बैठक के बाबरिया ने कहा था कि लगभग सभी 10 सीटों पर सिंगल नाम फाइनल कर लिए गए हैं। जिसमें से 1 या 2 उम्मीदवार महिला होंगी। इसके अलावा उन्होंने बताया था अगली सीईसी की बैठक के बाद नामों की घोषणा की जाएगी।

PunjabKesari

सूत्रों एवं बाबरिया की माने तो आज हरियाणा की सभी 10 सीटों पर कांग्रेस पार्टी लोकसभा प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। वहीं सूत्रों की माने तो कांग्रेस इन प्रत्याशियों पर मुहर लग सकती है। 

1.सिरसा लोकसभा- कुमारी शैलजा

2.अंबाला लोकसभा- वरुण चौधरी

3.करनाल लोकसभा- चाणक्य पंडित

4.सोनीपत लोकसभा- सतपाल ब्रह्मचारी

5.रोहतक लोकसभा- दीपेंद्र हुड्डा

6.भिवानी लोकसबा- राव दान सिंह

7.गुरुग्राम लोकसभा- अभिनेता राज बब्बर

8.फरीदाबाद लोकसभा- करण दलाल

9. हिसार लोकसभा- चौधरी बृजेंद्र सिंह या जय प्रकाश (जेपी)

10. सबसे दिलचस्प लड़ाई महेंद्रगढ़ भिवानी सीट पर रहेगी। अगर यहां से श्रुति चौधरी को टिकट मिलता है तो गुरुग्राम से कैप्टन अजय सिंह यादव उम्मीदवार होंगे और करण दलाल के स्थान पर फरीदाबाद से  महेंद्र प्रताप सिंह उम्मीदवार हो सकते हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static