विकसित भारत के संकल्प में सहकारिता नीति का होगा बड़ा योगदान : डाॅ. अरविंद शर्मा
punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 07:30 PM (IST)
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा लाई गई सहकारिता नीति बड़ा योगदान देगी। हर गांव, हर घर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के माध्यम से अपार संभावनाओं पर मंथन किए जाने से निश्चित तौर पर युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा मंगलवार को महात्मा मंदिर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र, गांधीनगर में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राज्यों, केंद्र शासित राज्यों के सहकारिता मंत्री एवं प्रशासनिक सचिवों की मंथन बैठक में विचार रख रहे थे। सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह लगातार सहकारी क्षेत्र में चीनी मिलों को बढावा और उनमें एथनाॅल प्लांट, बायोगैस प्लांट, बिजली संयंत्र लगाने पर जोर दे रहे है, ताकि चीनी मिलों को मुनाफे में लाया जा सके।
उन्होंने कहा कि हरियाणा ने इस दिशा में एक समन्वय समिति का गठन किया है, जो अलग-अलग चीनी मिलों में जाकर उनके घाटे को कम करते हुए मुनाफा बढाने पर जोर देने पर रिपोर्ट तैयार कर रही है। यही नहीं चीनी मिलों से जुडे पुराने किसानों को गन्ना उत्पादन पर लाने के लिए भी विशेष कार्य योजना बनाई गई है, जिसके नतीजतन गत वर्ष के मुकाबले इस साल 36 लाख क्विंटल अधिक गन्ना पेराई के लिए उपलब्ध हुआ।
कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय द्वारा हरियाणा को 2 लाख मीट्रिक टन अनाज भंडारण का लक्ष्य दिया गया है, जिसके लिए हरियाणा पैक्सों के माध्यम से अनाज भंडारण क्षेत्र में संभावनाएं उपलब्ध करवा रहा है। वर्तमान में 17 पैक्सों के माध्यम से 28 हजार मीट्रिक टन भडांरण क्षमता के गोदाम बनाने की मंजूरी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हैफेड नोडल एजेंसी के तौर पर पांच लाख मीट्रिक टन क्षमता के अनाज भंडारण की व्यवस्था करेगा। इस प्रकार प्रदेश निर्धारित लक्ष्य से तीन गुणा अधिक अनाज भंडारण गोदाम स्थापित करने जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि भारत टैक्सी के माध्यम से जो पहल दिल्ली एनसीआर और गुजरात में हुई है, उससे आत्मनिर्भरता की तरफ बढ रहे वाहन चालकों में भारी जोश है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर में शामिल सोनीपत, गोहाना से जुडे टैक्सी चालकों से चर्चा में सामने आया है कि उन्हें अन्य आॅपरेटर के मुकाबले इसमें अधिक फायदा मिल रहा है।
वहीं, सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने बताया कि हरियाणा ने पैक्सों को गैर के्रडिट गतिविधियों के माध्यम से आगे बढाने पर जोर देने के लिए मुख्यालय स्तर पर राज्य व्यापार विकास प्रकोष्ठ की स्थापना की है। इस प्रकोष्ठ ने 315 पैक्सों के प्रतिनिधियों को विभिन्न रूचिकर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाए, ताकि वो अलग-अलग क्षेत्र में आगे बढ सके। परिणाम स्वरूप वर्तमान में 35 पैक्सें काॅमन सर्विस सेंटर, 10 पैक्सों को बीज व खाद बिक्री लाइसेंस और 8 पैक्सों को वीटा बूथ आबंटित किए जा चुके हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)