पानीपत में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव केस, 1 मई को दिल्ली से आया था शख्स

punjabkesari.in Friday, May 08, 2020 - 12:09 AM (IST)

पानीपत(सचिन): हरियाणा के पानीपत में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा। आज फिर जिले के गांव पावटी में  40 वर्षीय शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला। पीड़ित 1 मई को दिल्ली से आया था। आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रशासन ने गांव को सील कर दिया है।

पॉजिटिव मिले व्यक्ति के पूरे परिवार को सैंपल लेने के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में घर घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा गांव में सैनिटाइज का काम भी शुरु करा दिया गया। वहीं गांव के हर रास्ते पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। साथ ही गांव में आने वाले कच्चे रास्तों को खोदकर आने व जाने वालों पर रोक लगा दी गई। 

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक 40 वर्षीय पॉजिटिव पावटी वासी खेतीबाड़ी करता है। कुछ दिन पहले उसके चचेरे भाई को बिजली का करंट लगा था। जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पावटी वासी किसान अस्पताल में उसकी देखभाल को लेकर साथ रह रहा था। जो एक 1 मई को दिल्ली से आया था। आते ही उसने स्वास्थ्य विभाग काे अवगत करा दिया था।

इस पर विभाग ने उसे इसराना स्थित एनसी मेडिकल कॉलेज में न केवल क्वारंटाइन करा दिया था, बल्कि 3 मई को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। जिसकी रिपोर्ट आज शाम पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मरीज की मां, पत्नी, एक बेटे व दो बेटियों को भी एंबुलेंस से पानीपत के अस्पताल ले जाकर सैंपल लेने के बाद क्वारंटाइन कर दिया। 

 बीडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि पावटी में कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। एहतियात के तौर पर गांव के सभी रास्तों को सील कर दिया है। किसी को भी आने और जाने की इजाजत नहीं है। सुबह के समय केवल एक घंटे के लिए किसान व अन्य लोगों को आने जाने की इजाजत होगी। जो भी उस समय बाहर आता जाता है, उसका नाम लिखा जाएगा। यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static