संजीवनी बूटी का काम करेगी कोरोना वैक्सीन: नायब सैनी

punjabkesari.in Sunday, Jan 17, 2021 - 09:13 AM (IST)

कुरुक्षेत्र : कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए अब कोरोना वैक्सीन संजीवनी बूटी काम करेगी। इस कोरोना वैक्सीन अभियान को सफल बनाने के लिए आम नागरिक को आगे आने की जरुरत होगी। सांसद नायब सिंह सैनी शनिवार को एल.एन.जे.पी. अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। सासंद नायब सिंह सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, भाजपा युवा नेता साहिल सुधा, सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह, डिप्टी सी.एम.ओ. डा. अनुपमा सैनी ने कुरुक्षेत्र में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का शुभारम्भ किया।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान का शुभारम्भ किया है। जिस महामारी से पूरी दुनिया लड़ रही है, उस लड़ाई में यह वैक्सीनेशन अभियान आशा की किरण है। सांसद ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में कुरुक्षेत्र, कैथल व रादौर में 5 सैंटरों पर कोरोना वैक्सीनेशन की डोज देने का काम शुरु कर दिया है। इस अभियान के दौरान प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए कुरुक्षेत्र में 6310, कैथल में 8700 डोज उपलब्ध करवाई गई है। इसी तरह यमुनानगर जिले में 7650 डोज प्रथम चरण में लगाई जाएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static