घर से भागे प्रेमी जोड़े ने मौत को लगाया गले, नहर किनारे मिले शव... सामाजिक दबाव की भेंट चढ़ी दो जिंदगियां

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 01:53 PM (IST)

सिरसा: सिरसा के एक गांव से भागे प्रेमी जोड़े ने जीबीएसएम नहर पर सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका 17 वर्षीय नाबालिग और 22 वर्षीय अनिल कुमार है। दोनों का पिछले पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों 29 अप्रैल की रात घर से भागे थे। पुलिस ने दोनों के शव वीरवार शाम को नहर के पास से बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग का अपने गांव के युक्क अनिल कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी

स्वजन को लग गई थी। स्वजन ने उसे समझाया भी और मोबाइल भी ले लिया। युक्क अनिल गांव के ही मेडिकल पर काम करता था। 29 अप्रैल की रात दोनों घर से भाग गए। स्वजन ने नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस में शिकायत भी दी। 29 अप्रैल की रात ही दोनों ने नहर किनारे सल्फास खा ली। नाबालिग ने अपने घर पर फोन भी किया और स्वजन ने वापस आने की बात कही। इसके बाद फोन बंद हो गया। वीरवार शाम को स्वजन उन्हें ढूंढते हुए नहर किनारे पहुंचे, तब दोनों के शव बरामद हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static