''हमें माफ कर देना...'' हिसार में खेतों में पड़े मिले प्रेमी जोड़े के शव, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में खोला मौत का राज

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 01:53 PM (IST)

हिसार: हरियाणा के हिसार जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खेतों में एक युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले। इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले दोनों ने एक-दूसरे का हाथ मजबूती से थाम रखा था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों का हुजूम मौके पर जुट गया।

'हमें माफ कर देना...' 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद
घटनास्थल की तलाशी लेने पर पुलिस को एक 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, नोट की शुरुआत में अपनों से माफी मांगते हुए दोनों ने इस आत्मघाती कदम को उठाने की वजहों और अपनी मजबूरियों का विस्तार से जिक्र किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर उसकी हैंडराइटिंग जांच और कारणों की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static