हिसार में पुलिस कर्मचारियों के लिए खोले जाएंगे कोविड केयर सैन्टर: आई.जी.

punjabkesari.in Wednesday, May 05, 2021 - 10:16 AM (IST)

हिसार : हिसार रेंज के नवनियुक्त आई.जी. राकेश कुमार आर्य ने हिसार मंडल के फ्रंटलाइन योद्धा के रुप में काम कर रहे पुलिस कर्मचारियों व उनके परिवारों की सुविधा के मध्य नजर मंडल के पांचों जिलों में कोविड केयर सैन्टर खोले जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने पांचों जिलों के  पुलिस अधीक्षकों को पुलिस लाइन अथवा कालोनी में उक्त सैन्टर के लिए उचित स्थान चिन्हित करने को कहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की सुविधा के लिए खोले जाने वाले सैन्टरों में ऑक्सीजन स्पोर्ट के साथ 10 से 25 बैड की सुविधा उपलब्ध होगी। जनसेवा कर रहे पुलिस कर्मचारी संक्रमित हो जाते है तो वे इन सैन्टरों में अपना ईलाज करवा सकेंगे। उन्होंने हिसार मंडल के पांचों पुलिस अधीक्षकों को इस दिशा मे काम कर जल्दी से सैन्टरों को शुभारंभ करवाने को कहा। उन्होंने हिसार मंडल में पुलिस कर्मचारियों के वैक्सीनेसन बारे भी जानकारी हासिल की। हिसार मंडल में लगभग 75 प्रतिशत कर्मचारियों को प्रथम डोज व 50 प्रतिशत कर्मचारियों को दूसरी डोज लग चुकी है।

जिला पुलिस हिसार मे 97 प्रतिशत  कर्मचारियों ने वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई। वहीं जिला पुलिस सिरसा में 95 प्रतिशत पुलिस कर्मचारियों ने डोज लगवाई है। जिला फतेहाबाद मे 85 प्रतिशत कर्मचारियों ने वैक्सिन की डोज ली है वहीं जिला जीन्द मे 60 व हांसी मे 50 प्रतिशत कर्मचारियों ने वैक्सिन की प्रथम डोज ली है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को वेक्सिन लगवाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी सिफटों में लगाए। उनकी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। हर्ट पैसेन्ट अथवा अन्य बीमारियों से पीड़ित पुलिस कर्मचारियों को अपने घर से कार्य करने की इजाजत देने के निर्देश भी दिये है। आई.जी. ने संक्रमित हुए पुलिस कर्मचारियों का हाल जाना।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static