Bhiwani: घर में घुसा ''वुल्फ स्नेक'', गौ रक्षा दल ने 20 मिनट के रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षित बाहर निकाला

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 04:28 PM (IST)

भिवानी: हरियाणा के भिवानी जिले में एक रिहायशी मकान में सांप घुसने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे गौ रक्षा दल के सदस्यों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

 जानकारी के अनुसार, शहर के एक मोहल्ले में स्थित घर के अंदर अचानक एक सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही घर के सदस्य घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय गौ रक्षा दल को दी। टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुँचकर देखा कि वह एक 'वुल्फ स्नेक' (Wolf Snake) था।

गौ रक्षा दल की टीम ने सावधानी बरतते हुए मात्र 20 मिनट के भीतर सांप को काबू कर लिया। रेस्क्यू के बाद सांप को डिब्बे में बंद कर शहर से दूर सुरक्षित प्राकृतिक आवास (जंगल) में छोड़ दिया गया। गौ रक्षा दल के सदस्यों ने लोगों से अपील की है कि गर्मी और बारिश के मौसम में सांप अक्सर ठंडी जगहों की तलाश में घरों में घुस जाते हैं। ऐसे में सांप को खुद मारने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे वह हमलावर हो सकता है। किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत विशेषज्ञों या संबंधित टीम को सूचित करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static