अंबाला में सनसनीखेज वारदात, गौ-तस्करों ने बाइक सवार 2 युवकों पर की फायरिंग; चेहरे पर गोली लगने से एक की गई जान
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 11:05 AM (IST)
अंबाला : हरियाणा के अंबाला से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां देर रात पशु तस्करों ने दो युवकों को पुलिस समझकर उन पर गोलाबारी कर दी। वहीं इस घटना में एक युवक की जान चली गई।
काम से लौटते समय हुआ जानलेवा हमला
मिली जानकारी के अनुसार, घटना पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित टुंडला के पास की है। मृतक की पहचान गरनाला गांव निवासी गुरप्रीत सिंह के रुप मेंं हुई है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान टुंडला मोड़ के पास उनका सामना एक पिकअप गाड़ी में सवार गौ-तस्करों से हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस पहले ही गौ तस्करों का पीछा कर रही थी।
चेहरे पर गोली लगने से एक की गई जान
वहीं रात के अंधेरे में बाइक पर गुरप्रीत और उसके दोस्त को देख तस्कर उन्हें पुलिसकर्मी समझ बैठे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वहीं गुरप्रीत के गोली चेहरे पर जा लगी। जिससे वह खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। वहीं उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक के पीछे बैठे उसके दोस्त की जान बच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तस्कर एक बैल और एक गाय लदी हुई पिकअप वैन वहीं छोड़कर फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।