23 दिन की तलाश, 25 मई को मुठभेड़ और 28 मई की रात भागा, मुठभेड़ में घायल बदमाश सुरक्षा के बीच अस्पताल से फरार

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 06:08 PM (IST)

डेस्क : हरियाणा के करनाल में मेरठ रोड पर आवर्धन नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल शातिर बदमाश 4 जवानों की सुरक्षा के बीच अस्पताल से फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश पर तरावड़ी के पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने और लूट के प्रयास का मामला दर्ज था। घटना के 23 दिन बाद 25 मई को CIA-1 ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान काबू किया था। आरोपी को कूल्हे के पास टांग में गोली लगी थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और बाइक भी बरामद की थी। घायल आरोपी को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।  जहां पर उसका इलाज चल रहा था। इलाज के बाद आरोपी को पुलिस ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार करना था और फिर कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेना था, जहां उससे गहनता से पूछताछ होनी थी। सरकारी अस्पताल के परिजनर वार्ड के बाहर 4 जवानों की गार्द लगी हुई थी, लेकिन बीती रात करीब 12 बजे आरोपी अस्पताल से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही बदमाश के फरार होने की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली तो पूरे महकमें में हड़कंप मच गया। अब पुलिस आरोपी को ढूंढने के लिए खाक छान रही है। आरोपी के फरार होते ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए है, आखिर पुलिस के होते हुए आरोपी अस्पताल से फरार कैसे हो गया? 

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के खरड़ गांव निवासी गुरजीत सिंह पुत्र प्रभजोत सिंह को CIA-1 की टीम ने आवर्धन नहर पर मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले भी 5-6 मामले दर्ज हैं और वह किसी नई वारदात की फिराक में था। मौके से एक पिस्टल और बिना नंबर की बाइक भी बरामद की गई है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और CIA टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वहां से गोली का खोल बरामद किया गया। साथ ही CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने सबूतों के आधार पर लगातार आरोपी की तलाश की। Haryana News करीब 23 दिन बाद गुप्त सूचना के आधार पर उसे मेरठ रोड स्थित आवर्धन नहर के पास मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया गया था और पकड़े जाने के 4 दिन बाद ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार भी हो गया। वहीं इस मामले में पुलिस कुछ भी स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static