Haryana: बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, CM ने किया ये बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 02:47 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा के कई जिलों में मंगलवार की रात हुई ओलावृष्टि और बारिश से गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार ने तुरंत सक्रिय होकर प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी लेने और नुकसान का आकलन कराने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगते हुए कहा है कि यदि किसी क्षेत्र में नुकसान हुआ है तो इसकी सूचना तुरंत उपलब्ध कराई जाए। फिलहाल किसी जिले से फसल नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी जिलों से अनौपचारिक जानकारी ली गई है।

पिछले दो दिन में हुई बारिश से हरियाणा के कई जिलों में फसलों के नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। मंगलवार को 16 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश हुई है। कई किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से फसलों का दाना झड़ गया है। इससे गुणवत्ता खराब हो सकती है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

एक दिन पहले सीएम ने नायब सिंह सैनी ने भी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए थे कि जहां-जहां नुकसान हुआ है, उसकी गिरदावरी पूरी पारदर्शिता के साथ करें और क्षेत्र के एसडीएम खुद मौके पर जाकर स्थिति देखें। रिपोर्ट तैयार होने पर उपायुक्त उसका आकलन कर मुख्यालय को भेजेंगे।मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार अप्रैल को भी वर्षा होने की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static