पानीपत में साइबर सेल की बड़ी कामयाबी, 1 महीने में ट्रेस कर बरामद किए खोए हुए 10 लाख के Phone

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 12:37 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन का सर्च अभियान चलाकर लोगों के लाखों रूपए कीमत के गुम हुए 41 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया है। 

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में मोबाइल के मालिकों को बुलाकर उन्हें उनका मोबाइल फोन सौंपा। गुम हुए फोन को पाकर वारसान के चेहरों पर मुस्कान छा गई और सभी ने पुलिस अधीक्षक  भूपेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया।

डीएसपी सतीश वत्स बताया कि लोगों ने गुम हुए अपने मोबाइल फोन की शिकायत हर समय पोर्टल व साइबर सेल में की हुई थी। पानीपत साइबर सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमांशु की टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस करने की लगातार कोशिशें की और 41 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद करने में सफलता हासिल की। बरामद मोबाइल अलग-अलग कंपनी के है, इनमें 10 हजार से लेकर 85 हजार रूपए तक के मोबाइल शामिल है। इनकी कुल कीमत 10 लाख रूपए से अधिक बताई गई है। मोबाइल के वारसानों को आज जिला पुलिस के सभागार में बुलाकर उन्हें उनका गुम हुआ मोबाइल फोन सौंप दिए गए है। वहीं भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए सदेव तत्पर है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static