लालच में आकर युवक ने गंवा दी मेहनत की कमाई, साइबर ठगों ने ऐंठ लिए 3.45 लाख रुपए

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2023 - 12:41 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक) : जिले  में साइबर ठगों ने एक युवक को बहला फुसला कर 3 लाख 44 हजार 400 रुपए हड़प लिए। राशि अलग अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई। पुलिस ने शिकायत के बाद थाना गन्नौर में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गन्नौर के किशनपुरा में रहने वाले संयम जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। 9 व 10 अगस्त को एक टेलीग्राम आईडी द्वारा उसे धोखा दिया गया। उसे मोटी कमाई का झांसा देकर ठगों ने अपने जाल में फंसाया। इसके बाद 3 लाख 44 हजार 400 रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। उसने पुलिस से अनुरोध किया है कि मामले की जांच कर उसे न्याय दिलाएं। थाना गन्नौर के आईओ SI अशोक कुमार ने बताया कि संयम जैन के साथ फ्रॉड की शिकायत मिली थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static