दिनदहाड़े गुंडागर्दी ! मामूली विवाद को लेकर दुकान संचालक को पीटा, पत्नी से भी की बदसलूकी

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 03:15 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा): पानीपत के राजनगर गली नंबर-3 स्थित एक मेडिकल स्टोर पर बुधवार सुबह उस समय हंगामा हो गया जब कुछ युवकों ने दुकान संचालक पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने बताया कि वह सुबह करीब 8 बजे अपनी दुकान पर बैठा था, तभी एक मरीज दवाई लेने आया और अपनी मोटरसाइकिल गली में खड़ी कर दी। इसी दौरान गली में मौजूद कुछ युवक (माफिश, सलमान, शाहरुख और शवीर) ने मोटरसाइकिल को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। दुकान संचालक ने समझाने का प्रयास किया कि बाइक मरीज की है और वह जल्द हटा देगा, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई दुकान संचालक की पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। महिला को चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को शांत कराया।

पीड़ित को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। बताया गया कि घटना के बाद आरोपी हथौड़ा, डंडा और अन्य हथियार लेकर मौके से फरार हो गए। जाते-जाते एक आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static