पानीपत में पटवारी और हेल्पर रिश्वत लेते काबू: निशानदेही के लिए ले रहे थे 15 हजार रुपए... ACB ने ट्रैप लगाकर पकड़े

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 09:35 AM (IST)

पानीपत (सचिन): पानीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को मतलौडा तहसील में 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते एक पटवारी और उसके निजी सहायक (हेल्पर) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह पूरा मामला 160 वर्गगज के एक मकान की निशानदेही कराने से जुड़ा हुआ था।

पीड़ित लंबे समय से तहसील के चक्कर काट रहा था, लेकिन आरोपी पटवारी रिश्वत की राशि न मिलने तक काम लटकाए हुए था। पीड़ित की शिकायत पर ACB ने ट्रैप लगाकर दोनों आोरपियों को धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता का मतलौडा क्षेत्र में 160 वर्गगज का एक मकान है। इस मकान के करीब 110 वर्गगज हिस्से पर दूसरी पार्टी का कब्जा था। पीड़ित अपनी जमीन का वास्तविक हक और सीमा तय कराने के लिए मलिकियत की निशानदेही करवाना चाहता था।

आरोप है कि संबंधित पटवारी संदीप और उसका सहायक जयभगवान निशानदेही करने की एवज में लगातार 15,000 रुपए की मांग कर रहे थे। रिश्वत न देने पर आरोपी अधिकारी पिछले काफी समय से काम को लटका रहे थे। हर तरफ से परेशान होकर पीड़ित ने अंततः एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की शरण ली और लिखित शिकायत दर्ज कराई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static