खेत में सोए किसान का लहूलुहान अवस्था में मिला शव, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2020 - 07:52 AM (IST)

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी के कुंवारी गांव में एक व्यक्ति की बीती रात तेजधार हथियार व ईंटों से हमला कर हत्या कर दी गई। जहां खेतों में बने मुर्गा फार्म में लहुलूहान अवस्था में शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के भाई राजेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने 4 व्यक्तियों को नामजद करते हुए करीब 8 व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कुंवारी गांव निवासी 45 वर्षीय किसान सुरेश कुमार अविवाहित था। वह गांव में ही खेती व मुर्गा पालन कर जीवन यापन कर रहा था। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई राजेश कुमार ने कहा कि उसके भाई का 4 महीने पहले गांव के दो व्यक्तियों के साथ झगड़ा हुआ था। इस मामले में उनका आपसी समझौता हो गया है। सुरेश कुमार अक्सर गांव के बाहर स्थित खेत में ही रहता था और यहां उसने मुर्गा फार्म भी बनाया हुआ था।

उन्होंने कहा कि बीती रात वह अपने भाई के साथ खेत में जा रहा था तो रास्ते में नशे की हालात में कुछ युवक मिले जिन के हाथों में लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी जैसे तेजधार हथियार थे। उसका भाई सुरेश अपने खेत में रुक गया और वह कुछ दूर आगे स्थित अपने खेत में जाकर सो गया। सुबह करीब 5 बजे घर वापिसी के समय भाई के पास खेत में गया तो उसका शव लहुलूहान अवस्था में चारपाई पड़ा हुआ मिला। राजेश कुमार ने अपने भाई की हत्या का आरोप गांव के ही मनदीप, अमित, भगता, उपेंद्र उर्फ काली, सुनील व 2-3 अन्य युवकों पर लगाया है। फोरेंसिंक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूतों को जुटाया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर 5 व्यक्तिों को नामजद करते हुए 3 अन्य के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
सदर थाना प्रभारी नवल सिंह ने बताया की मृतक के भाई ने गांव के 5 युवकों पर हत्या को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दोनों भाई रात को खेत में गए थे। दोनों भाईयों के खेत पास-पास ही है। घटना की रात सुरेश अकेला ही अपने खेत में सोया था। पुलिस जल्द आरोपितों को गिरफ्तार करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static