करनाल में सनसनी: नहर किनारे खेतों में मिला कीड़ों से लथपथ सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 11:23 AM (IST)

करनाल: दयानगर के पास चापड़ा पुल की ओर जाने वाली नहर की पटरी के किनारे स्थित एक पॉली हाऊस के समीप खेतों में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ।  जानकारी अनुसार पॉली हाऊस में कार्य कर रही कुछ महिलाओं को अचानक तेज बदबू महसूस हुई। पहले तो उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन जब दुर्गंध लगातार बढ़ती गई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नहर की पटरी के साथ खेतों के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव काफी हद तक गल-सड़ सड़ चुका था और शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कई दिनों से वहीं पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तरावड़ी थाने के एस.एच.ओ. ने बताया कि मृतक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि उसकी शिनाख्त अभी नहीं हुई है। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं इसलिए यह हत्या का मामला नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static