करनाल में मर्डर, बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रहे व्यक्ति की तेजधार हथियार से की हत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2026 - 02:34 PM (IST)
करनाल : हरियाणा में आए दिन किसी न किसी गांव में हत्या कर बदमाश दहशत फैला रहे हैं। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तार करने की-बात कह देती है। परंतु पुलिस का खौफ किसी को नहीं रहा कानून को हाथ में लेकर बदमाश हत्या कर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही ताजा मामला करनाल के गांव बिरचपुर में सामने आया है जहां पर विनोद नाम के 45 साल के व्यक्ति की हत्या करके बदमाश फरार हो गए हैं।
बताया गया कि विनोद प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और बीती शाम वह ड्यूटी देने के बाद अपने गांव वापस जा रहा था रास्ते में बदमाशों ने उसको रोका और तेजधार हथियार से हत्या करके फरार हो गए।
पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम भेज दिया जहां पर आज पोस्टमार्टम करके शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिवार का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)