दीपेंद्र हुड्डा का BJP पर हमला, कहा- देश की अर्थव्यवस्था नाजुक दौर से गुजर रही है, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाओ

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 03:28 PM (IST)

जींद (अमनदीप) : लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था नाजुक समय से गुजर रही है। रुपये की कीमत में भारी गिरावट आई है।

पाकिस्तान के मुकाबले भारत के रुपये में तीन गुना ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “आज देश में बहुत बड़ा आर्थिक संकट मंडरा रहा है। पेट्रोल, डीजल और खाद की कीमतें अभूतपूर्व ऊंचाई पर पहुंच गई हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।”

कांग्रेस शासन की तुलना करते हुए हुड्डा ने मांग की

सांसद हुड्डा ने मांग करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल पर जितनी एक्साइज ड्यूटी कांग्रेस के समय लगती थी, उतनी ही अब भी लगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में यह ड्यूटी मात्र 5 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि वर्तमान में यह बढ़कर 26 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

कब और कहां कहा ये बात?

दीपेंद्र सिंह हुड्डा यह बयान पिल्लुखेड़ा के गांव रामनगर छन्ने में कांग्रेस युवा नेता सूखा मलिक की दादी के स्वर्गवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उन्होंने ये आर्थिक मुद्दे उठाए।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static