बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं इंसान के नहीं परमात्मा के हाथ में होती हैं, दिल्ली सरकार ओछी बातें न करे: सुदेश कटारिया
punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2023 - 05:59 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : सुदेश कटारिया ने कहा कि हथिनी कुंड बैराज में पानी का प्रवाह 1 लाख क्यूसेक से अधिक है, तो पानी पश्चिमी यमुना और पूर्वी यमुना नहर में कुल 24 लाख क्यूसिक से अधिक पानी नहीं छोड़ा जा सकता। युमना में जब 3 करोड़ 65 लाख क्यूसिक पानी चल रहा हो तो 24 लाख क्यूसिक पानी से क्या फर्क पड़ सकता था। तेज बहाव में बड़े पत्थरों के कारण प्रवाहित नहीं किया जा सकता क्यूंकि इससे बैराज संरचनाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए नहरों के हेड रेगुलेटर के गेट बंद कर दिए जाते हैं और यमुना नदी में पानी के मुक्त प्रवाह के लिए बैराज पर क्रॉस रेगुलेटर के गेट खोल दिए जाते हैं।
सुदेश कटारिया ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार भ्रामक सूचनाओं को फैला कर हथिनी कुंड बैराज से पश्चिमी यमुना नहर और पूर्वी यमुना नहर में पानी ना छोडकर यमुना नदी में पानी छोडा जा रहा है जैसे गलत आरोप लगा रही है कि जिससे दिल्ली में बाढ आ गई है। बैराज के नीचे की ओर कई नाले हैं, जो यमुना नदी में गिरते हैं और जिनसे दिल्ली तक पहुंचने वाले पानी में और वृद्धि होती है और आगरा, यूपी के माध्यम से नदी का पानी बंगाल की खाड़ी में बह जाता है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठ का पुलिंदा है तथा लोगों को गुमराह कर कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम करने में माहिर है। उन्होंने कहा के हरियाणा सरकार या किसी भी प्रांतीय सरकार कि किसी भी पड़ोसी को डुबोने की मच किसी भी सूरत में नहीं हो सकती। बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं इंसान के नहीं परमात्मा के हाथ में होती हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं को सलाह देते हुए कहा की प्राकृतिक आपदाओं के मुद्दे पर ओछी राजनीति नही होनी चाहिए। सुदेश कटारिया ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल से पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्री को सीखना चाहिए। जिन्होंने हरियाणा के कई जिलों में बाढ़ की स्थित बनते ही अधिकारियों को जहां कड़े निर्देश दिए व फील्ड में उतारा।मुख्यमंत्री व उनकी टीम फील्ड में लगातार एक्टिव रहे।