डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 06:35 PM (IST)

जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हुड्डा आज महिला आरक्षण बिल पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि यह बिल तीन साल पहले पास हो चुका है और उसकी कार्रवाई पूरी हो गई है।

 कांग्रेस के विरोध ने साफ दिखा दिया कि विपक्ष महिलाओं का अपमान करने का काम कर रहा है। डॉ. मिड्डा ने कहा, “भारत साधु-संतों का देश है। यहां नारी की पूजा की जाती है। कांग्रेस के लोग महिलाओं के सम्मान के खिलाफ खड़े होकर अपना चरित्र उजागर कर रहे हैं।”

जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान

आज डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने अपने निवास स्थान पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। बड़ी संख्या में लोग अपनी मूलभूत समस्याएं लेकर पहुंचे। डिप्टी स्पीकर ने कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया।

नगर निगम चुनाव में भी बीजेपी की जीत का दावा

डॉ. मिड्डा ने विश्वास जताते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों में भी भाजपा की भारी जीत होगी।

27 अप्रैल को विधानसभा सत्र

डिप्टी स्पीकर ने बताया कि 27 अप्रैल को विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। इस सत्र में कुछ महत्वपूर्ण बिलों को पास करवाने पर चर्चा होगी। साथ ही युवाओं के रोजगार (जॉब्स) को लेकर भी सदन में विस्तार से चर्चा की जाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static