सरकार ने फसल बिक्री की वेरिफिकेशन के नाम पर किसानों को चोर बना दिया है : भूपेंद्र हुड्डा

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 08:07 PM (IST)

सोहना (सतीश कुमार) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार शाम को सोहना अनाज मंडी का दौरा कर किसानों को होने वाली समस्याओं का जायजा लिए। उन्होंने मंडी का निरीक्षण व आढ़तियों से बात करने के बाद मीडिया को संबोधित कर सरकार व प्रशासन को फेल बताते हुए कहा कि सरकार ने फसल बिक्री की वेरिफिकेशन के नाम पर किसानों को चोर बना दिया है। मंडियों में ना वारदाना है, ना ही लिफ्टिंग हो रही। गेंहू में नमी होने के नाम पर एक सप्ताह तक किसानों की फसल नही खरीदी गई।

इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मौजूदा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार किसान हितेषी होने का दावा तो जरूर करती है लेकिन ना मंडियों में उठान हो रहा है और ना ही वारदाना है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने एलपीजी गैस किल्लत पर बोलते हुए कहा कि गैस के लिए लोगों की लाइन लग रही है लेकिन सरकार कहती है कि कोई समस्या नहीं है। हुड्डा ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को पार्टी विरोधी नहीं बल्कि वहां की जनता का विरोधी बताया, जिन्होंने उनको वोट करके जीत दर्ज कराई थी। जनता को क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों का इस्तीफा मांगना चाहिए।

हुड्डा ने कहा कि उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों ओर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वह मंडियों में जाकर किसानों की समस्याओं को देखें व उनका समाधान कराए। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और प्रदेश की जनता के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static