भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा
punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 07:39 PM (IST)
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन जी से डिप्टी स्पीकर हरियाणा विधानसभा डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान संगठनात्मक विषयों, हरियाणा के विकास कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही उन्होंने बिहार में शिक्षा ग्रहण करने एवं वहाँ प्रवास के अपने अनुभव भी साझा किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ बिहार से जुड़ी स्मृतियों पर आत्मीय संवाद अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
माननीय अध्यक्ष जी के स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। जनसेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ निरंतर कार्य करता रहूंगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)