डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने CM सैनी से की मुलाकात, आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 06:30 PM (IST)

चंडीगढ़ : राधा स्वामी सत्संग ब्यास (RSSB) के आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास 'संत कबीर कुटीर' में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इस विशेष मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के परिवार ने भी बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

PunjabKesari
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस दौरान बाबा जी से आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान राज्य में सामाजिक समरसता, नशा मुक्ति और मानवता की सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने डेरा ब्यास द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। हालांकि इस मुलाकात को पूरी तरह से 'शिष्टाचार भेंट' बताया गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके गहरे मायने निकाले जा रहे हैं, क्योंकि हरियाणा में डेरा समर्थकों की एक बड़ी संख्या है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static