शिष्टाचार मुलाकात या सियासी संकेत? कांग्रेस विधायक इलियास ने CM सैनी से की मुलाकात

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 04:07 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा की राजनीति में हलचल के बीच पुनहाना से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है। यह मुलाकात कल देर रात मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जिसने सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात के दौरान विधायक मोहम्मद इलियास ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को विशेष रूप से मेवात क्षेत्र का दौरा करने का निमंत्रण दिया। उन्होंने क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा भी की।

बता दें कि कि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों में मोहम्मद इलियास का नाम भी सामने आया था। ऐसे में उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात की पुष्टि मोहम्मद इलियास के बेटे ने मीडिया से बातचीत के दौरान की। उन्होंने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर बातचीत की गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static