11 लाख में बिकी साहीवाल नस्ल की देसी गाय, हरियाणा में रही दो बार चैम्पियन

punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 10:40 AM (IST)

तरावड़ी : शहर के साहीवाल डेयरी फार्म से लक्ष्मी नाम की गाय जो हरियाणा में दो बार चैम्पियन रही और जिसका दूध का रिकॉर्ड 23 लीटर प्रतिदिन रहा था। उसे तमिलनाडू के किसान उमेश कुमार ने 11 लाख रुपए में खरीदा है। गौरतलब है कि इस गाय ने हरियाणा सरकार से अढ़ाई लाख रुपए का नकद पुरुस्कार वर्ष 2018 में राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में प्राप्त किया था तथा ब्रीड चैम्पियन बनकर जीत हासिल की थी। 

बताया जा रहा है कि यह गाय साहीवाल नस्ल की गाय है। साहीवाल नस्ल हिन्दुस्तान की देसी गो प्रजाति में सर्वोत्तम मानी जाती है। तरावड़ी के किसान डेयरी फार्म में लगभग साहीवाल गौवंश के 300 से ऊपर पशु हैं। उनमें सबसे लक्ष्मी ही सर्वश्रेष्ठ थी। इसीलिए इसकी कीमत 11 लाख रुपए मिली है। लक्ष्मी के परिवार में पीछे भी 3 बछड़े एवं 2 बछडिय़ां हैं। डेयरी फार्म के संचालक नरेश कुमार ने बताया कि इस गाय ने पंजाब के मुक्तसर मेले में वर्ष 2016 में राष्ट्रीय प्रदर्शनी में सौंदर्यीकरण में पहला स्थान प्राप्त किया था तथा ईनाम स्वरूप 51 हजार रुपए की राशि देकर तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सम्मानित किया था। इसके अलावा लक्ष्मी गाय हरियाणा में भी पहला स्थान प्राप्त कर चुकी है जिसमें मनोहर लाल खट्टर ने अढ़ाई लाख रुपए की राशि देकर सम्मानित किया था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static