करोड़ों रुपए खर्चने के बावजूद लोग तरस रहे हैं मूलभूत सुविधाओं, दुकानदारों को हो रहा नुकसान
punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 09:34 AM (IST)
फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के सेक्टर 86 स्थित ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट अपने आप में एक बड़ी पहचान रखता है। करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद इस मार्केट को तैयार किया गया है । वही हर महीने की बात करी जाए तो हर दुकान से लगभग 15000 के आसपास मेंटेनेंस के रूप में लिया जाता है ,लेकिन स्थानिया दुकानदारों की मानें तो बरसात और सीवर का पानी उनकी दुकानों के बेसमेंट में घुस जाता है। इसके चलते ओमेक्स की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े होने लाजमी है। दुकानदारों की मानें तो ओमेक्स के कर्मचारियों को उन्होंने इस समस्या से कई बार अवगत करवाया है लेकिन इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो पाया।
जिस तरीके से विदेशी तर्ज पर ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट के मार्केट को तैयार किया गया उसी तरीके से इस मार्केट को करोड़ों रुपए लेकर के लोगों को बेचा गया था। करोड़ों रुपए खर्च ने के बावजूद भी यहां के दुकानदार मूलभूत सुविधाओं को ठीक करवाने के लिए ओमेक्स के कर्मचारियों के चक्कर काटते रहते हैं। उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो पाता और हर साल बारिश के दिनों में उन्हें इसी तरीके की समस्या का सामना करना पड़ता है जिससे उनका सारा सामान खराब हो जाता है