देवीलाल से सीख लें सुभाष बराला: आर्य

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2017 - 08:23 AM (IST)

कैथल (सुखविंद्र):पूर्व विधायक व हरियाणा सर्वजन पार्टी के अध्यक्ष रोशन लाल आर्य ने कहा कि सुभाष बराला को स्व. देवीलाल सीख लेनी चाहिए। देवीलाल ने हरियाणा की राजनीति को नई दिशा देते हुए एक आरोप में अपने पुत्र को बेदखल कर दिया था और कहा था कि जब तक वह पाक-साफ नहीं निकलते वे उसे अपना पुत्र नहीं मानेंगे। अब ऐसी ही परिस्थिति सुभाष बराला के सामने है। बराला के सामने भी ऐसा ही अवसर हैं, वे अपने पुत्र विकास को आरोपमुक्त होने तक बेदखल करके उस परंपरा को आगे बढ़ाएं क्योंकि देवीलाल के साथ मिलकर ही भाजपा 2 बार सत्ता में आई थी। आर्य ने कहा कि अगर सुभाष बराला इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनकी मुख्यमंत्री से मांग है कि वे स्वयं आज रात 12 बजे से पहले सुभाष बराला को बर्खास्त कर दें।

खट्टर मोदी की पसंद, हरियाणा की नहीं
आर्य ने कहा कि मनोहर लाल को प्रोजैक्ट करके हरियाणा में विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा गया था और न ही वे हरियाणा के लोगों की पसंद हैं। मनोहर लाल केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद हैं लेकिन लोगों को पसंद नहीं हैं।  

Related News

CM सैनी से मिलकर क्या मान गए सुभाष बराला?, सांसद ने कार्यकर्ताओं को दे दिया बड़ा संदेश

सुभाष चंद्रा ने सावित्री जिंदल का किया समर्थन, ‘X’ पर पोस्ट कर कही ये बात

डबवाली बनी हॉट सीट, देवीलाल परिवार के 3 सदस्य उतरे एक-दूसरे के खिलाफ, दोनों चाचाओं और भतीजे के बीच देखने को मिलेगा मुकाबला

Palwal: पूर्व विधायक सुभाष चौधरी की मौत, ब्रेन हेमरेज की वजह से अस्पताल में थे भर्ती

अगर आप भी माता वैष्णो देवी दरबार जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर

CM सैनी व MP नवीन जिंदल की मौजूदगी में सुभाष सुधा ने भरा नामांकन, बोले- विकास कार्यों के दम पर थानेसर से जीतेंगे चुनाव