सड़क हादसे में घायल DGP के गनमैन की इलाज दौरान मौत, 2017 में हुआ था भर्ती
punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 03:40 PM (IST)
घरौंडा : गांव बसताड़ा में रहने वाले पुलिस के जवान की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक की पहचान गांव बसताड़ा के 35 वर्षीय विपिन के रूप में हुई है जो कि चंडीगढ़ पुलिस में तैनात था और डी.जी.पी. के गनमैन के रूप में ड्यूटी कर रहा था। विपिन वर्ष 2017 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था।
परिजनों के अनुसार 15 अप्रैल को विपिन जब अपने घर से ड्यूटी के लिए जा रहा था तभी चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक पर उनकी मोटरसाइकिल व एक स्कूटी में टक्कर हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विपिन को पी.जी.आई. चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चला। कुछ दिनों के बाद उन्हें पी.जी. आई. से छुट्टी दे दी गई। परिजन उन्हें करनाल के निजी अस्पताल में ले आए। यहां इलाज के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस करनाल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्चरी हाऊस में पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी जसपाल सिंह के अनुसार हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)