(VIDEO) Haryana में ''धूम'' स्टाइल चोरी हुई Roadways Bus, राजस्थान के रास्ते ले भागे चोर...महकमे में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 02:05 PM (IST)

चरखी दादरी(अनिल राठी):दादरी बस डिपो से हरियाणा रोडवेज की बस चोरी होने के सनसनीखेज मामले में एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। चोर सिर्फ डिपो से बस उड़ाकर फरार ही नहीं हुआ, बल्कि पुलिस को चकमा देते हुए हरियाणा और राजस्थान की सीमा पार कर अब गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब राजस्थान के एक टोल प्लाजा से बस के गुजरने पर फास्टैग (Fastag) से टोल टैक्स कटने का मैसेज रोडवेज अधिकारियों के मोबाइल पर आया।

CCTV फुटेज आया सामने, बस निकालते दिखा चोर
रोडवेज डिपो में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि देर रात एक अज्ञात शख्स बड़े ही शातिराना अंदाज में बस डिपो के अंदर दाखिल होता है। वह खड़ी हुई सरकारी बस को स्टार्ट करता है और दादरी डिपो के गेट से बाहर निकालकर रफूचक्कर हो जाता है।

टोल टैक्स के मैसेज से खुली चोर की लोकेशन
चोर को लगा था कि वह रात के अंधेरे में बस चुराकर दूर निकल जाएगा, लेकिन डिजिटल ट्रैकिंग ने उसका खेल बिगाड़ दिया। राजस्थान के एक टोल नाके पर जैसे ही बस पहुँची, वहाँ ऑटोमैटिक तरीके से टोल टैक्स कट गया। इसका अलर्ट मैसेज आते ही हरियाणा पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई है। दादरी पुलिस ने राजस्थान और गुजरात पुलिस से संपर्क साधा है और हाईवे पर नाकेबंदी कर चोर को दबोचने के लिए टीमें रवाना कर दी हैं।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static