दिग्विजय का दावा- योगेश्वर को मिलेंगे 70 हजार से ज्यादा वोट, कहा- एक और ग्यारह होते हैं

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2020 - 08:20 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने बरोदा उपचुनाव में गठबंधन उम्मीदवार योगेश्वर दत्त की जीत का दावा किया। दिग्विजय ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 37000 वोट मिले थे, जबकि जजपा को 33000 वोट मिले थे, लेकिन अब दोनों ही पार्टियों का गठबंधन है, एक और एक दो नहीं ग्यारह होते हैं, जिस कारण उनके उम्मीदवार योगेश्वर दत्त को 70 हजार से ज्यादा वोट मिलेंगे। दिग्विजय चौटाला आज अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

दिग्विजय चौटाला ने इस मौके पर इनैलो पर भी कई हमले किए। दिग्विजय ने इनेलो को चैलेंज देते हुए कहा कि जींद उपचुनाव में 3400 वोट लेने वाली इनेलो अगर बरोदा उप चुनाव में 3400 वोट भी हासिल कर लेती है तो वे इसे इनेलो की जीत मानेंगे। दिग्विजय चौटाला ने किसानों द्वारा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के इस्तीफे की मांग करने पर पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग किसान नहीं है बल्कि कांग्रेस के पेड एजेंट हैं। बरोदा उपचुनाव में गठबंधन की जीत के बाद ये कांग्रेसी भी धरने से उठ जाएंगे। 

दिग्विजय ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा जल्द सरकार के गिरने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोगों को रात को नहीं दिखता, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिन में भी कुछ नहीं दिखाई देता। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें उनकी पार्टी के एक विधायक को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static