कल लोक अदालत में 21 बैंच पर निपटाए जाएंगे 50 हजार से ज्यादा मामले

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2026 - 09:40 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायाधीश हरसिमरन सिंह सेठी के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा के मार्गदर्शन में शनिवार 12 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 21 बेंच गठित की गई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम निशा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 21 बेंच मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करेंगी। इसके साथ उप मंडल सोहना एवं पटौदी में भी लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उप मंडल सोहना में एक बेंच और पटौदी में एक बेंच बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में लगने जा रही 21 बेंच में 8 बेंच केवल ट्रैफिक चलान के निबटारों के लिए लगाई गई हैं और चेक बाउंस मामलों के निबटारे के लिए 5 बेंच लगाई गई हैं। ट्रैफ़िक चालान के भुगतान के लिए भी ट्रैफ़िक पुलिस के सहयोग से दो हेल्प डेस्क लगाई गयी है। यह हेल्प डेस्क टावर ऑफ जस्टिस के ग्राउंड फ्लोर पर एंट्रेंस के पास लगी हुई है और एक विकास सदन के कोर्ट परिसर में। 

 

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने आमजन से अपील की है की सभी ज़्यादा से ज़्यादा अपने मामलों को लोक अदालत में रखें। किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता है तो वह जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण , गुरुग्राम में 15100 पर सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में बड़ी संख्या में लम्बित मामलों का निपटारा किया जा सकता है जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static