एक बार फिर चाचा अभय पर दिग्विजय का हमला, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

punjabkesari.in Thursday, Feb 09, 2023 - 10:54 PM (IST)

रोहतक(दीपक) : जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव दिग्विजय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा के साथ गठबंधन की चर्चाओं को लेकर अभय चौटाला पर कड़ा प्रहार करते हुए कह दिया कि यह कलयुग का एक अलग ही नजारा होगा। दिग्विजय चौटाला आज रोहतक पहुंचे और एक प्रेस वार्ता में करते हुए चाचा अभय चौटाला पर जमकर हमला बोला।

 

इनेलो व कांग्रेस के हरियाणा में गठबंधन की चर्चाओं को लेकर दिग्विजय चौटाला ने अपने चाचा अभय सिंह चौटाला को ही कटघरे में खड़े करते हुए बड़ा हमला बोला है। उनका कहना है कि जिन व्यक्तियों ने षड्यंत्र के तहत ओम प्रकाश चौटाला को जेल भिजवाया, अगर अभय सिंह चौटाला उनके साथ ही हाथ मिलाते हैं तो यह कलयुग का सबसे बड़ा नजारा होगा। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा भाजपा से तो मिलती है, लेकिन कांग्रेस के खिलाफ हमने सदा लड़ाई लड़ी है। दिग्विजय चौटाला ने भविष्य में भी भाजपा जजपा गठबंधन में रहने की बात कही है।

 

वहीं ई-टेंडरिंग को लेकर सरपंचों के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों के पास पावर होना सबसे जरूरी है, क्योंकि वही जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं। इसलिए अधिकारियों की बजाए सरपंचों को पावर मिलनी चाहिए। अधिकारी तो 58 साल बाद रिटायर हो जाते हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि को 5 साल के बाद वोट मांगने के लिए जनता के बीच जाना पड़ता है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static