दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने पर बोले दिग्विजय, गठबंधन को लेकर भी कही बड़ी बात

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 06:42 PM (IST)

चरखी दादरी(पुनीत): जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर कहा कि राजनीति के गर्भ में क्या छिपा है व क्रिकेट मैच में क्या हो जाए भविष्य में कुछ नहीं कहा जा सकता। हम जजपा को हरियाणा में 19 प्रतिशत से बढाकर 40 प्रतिशत वोट बैंक जुटाने के लिए मैदान में उतरे हैं। जजपा को अपने दम पर हरियाणा में खड़ा करेंगे और उसी दम पर दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य है।

 

गठबंधन के साथ मिलकर लोगों के काम करने में कसर नहीं छोड़ेंगे: दिग्विजय

 

दरअसल जननायक जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भिवानी में होने वाली रैली को लेकर दिग्विजय चौटाला ने गुरूवार को दादरी हलके के दर्जनभर गांवों में ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान दिग्विजय ने कहा कि जजपा के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज हरियाणा में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। भविष्य में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी लगातार बूथ स्तर पर कार्य कर रही है और 9 दिसंबर को भिवानी में उनके परिवार की चार पीढियों की कर्मभूमि पर पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। दिग्विजय ने कार्यकर्ताओं को भिवानी पहुंचने का निमंत्रण दिया और कहा कि गठबंधन सरकार में बचे दो सालों में कार्यकर्ताओं के काम करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे।

 

5100 रुपए बुढ़ापा पेंशन न दे पाने पर दिग्विजय ने जताया दुख

 

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का भविष्य 40 साल तक राजनीति करने का है। ऐसे में पार्टी के नेता फील्ड में उतरकर मेहनत कर रहे हैं। प्रदेश की जनता उनको सीएम बनाने का मौका जरूर देगी। उन्होंने कहा कि दुष्यंत को लेकर विरोधियों में भी खटपटाहट है, दुष्यंत सीएम बनेगा को उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। दिग्विजय ने कहा कि जजपा को अपने दम पर हरियाणा में खड़ा करेंगे। जजपा अपने दम ही दुष्यंत को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य रखे हुए है। दिग्विजय ने माना कि गठबंधन सरकार में बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपए नहीं कर पाने की टीस है। उनकी पार्टी की गाड़ी में तेल थोड़ा कम है, अगर 10 की जगह 50 विधायक होते तो फिर कोई दिक्कत नहीं आने देते। उन्होंने कहा कि गठबंधन के साथ मिलकर हरियाणा की जनता से किए गए वायदों को पूरा करने में सफल रहे हैं। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static