नशे में पत्नी से विवाद, पति ने लगाई अपने ही घर में लगाई आग

punjabkesari.in Sunday, Oct 10, 2021 - 10:26 AM (IST)

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : नशे में मदहोश एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी से जमकर विवाद किया और फिर गुस्से में आकर अपने ही घर में आग लगा दी। इससे घर में रखा सारा सामान स्वाहा हो गया। बावल थाना क्षेत्र के गांव बालावास रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी कि उसका पति अकसर नशा करता है और विवाद करता है। बीते दिन भी उसने नशा किया और मदहोश होकर घर पहुंचा।

इसके बाद किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से बहस हो गई और दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढऩे पर नशे में मदहोश व्यक्ति ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी और उससे बचने के लिए वह घर से बाहर चली गई। इसके बाद व्यक्ति ने अपने ही घर में आग लगा दी। इसके चलते जहां घर में रखा सामान स्वाहा हो गया वहीं मकान की छत भी गिर गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static