हरियाणा की इस शख्सियत को मिलेगा पद्मश्री, आधा शरीर लकवाग्रस्त... मगर इनके काम जीत लेंगे हर किसी का दिल

punjabkesari.in Friday, Jan 26, 2024 - 09:18 AM (IST)

सिरसा: हरियाणा के सिरसा के दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह को पद्मश्री मिलेगा। 2024 की पद्म पुरस्कार की सूची में उनका भी नाम शामिल है। उन्हें दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।

एक हादसे ने बदल दी जिंदगी 
बता दें कि एक हादसे ने हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले गुरविंदर सिंह के जीवन का उद्देश्य ही बदल दिया। ट्रक से टकराने के बाद गुरविंदर सिंह का आधा शरीर लकवाग्रस्त हो गया। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन दूसरे की भलाई में लगा दिया। अब तक वह हजारों लोगों को मदद पहुंचा चुके हैं। उनके सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर सरकार ने अब उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने का फैसला किया है।  
 

19 साल से मानवता की भलाई का  कर रहे कार्य
गुरविंदर सिंह 6,000 से अधिक दुर्घटना पीड़ितों और गर्भवती महिलाओं को मुफ्त एंबुलेंस की सेवा भी प्रदान कर चुके हैं। हिसार रोड स्थित भाई कन्हैया आश्रम के संचालक 19 साल से मानवता की भलाई का कार्य कर रहे हैं। आज तक उन्होंने 700 से ज्यादा बेसहारा लोगों की मदद की है। 500 से ज्यादा लोगों को अपने परिवारों से मिलवा चुके हैं। बहुत सी लड़कियों की शादी कर चुके हैं। आश्रम के संचालक गुरविंद्र सिंह ने नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए नि:शुल्क दूध सेवा की शुरुआत की। वहीं उन्होंने विधवा, आर्थिक कमजोर बच्चों व तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों के लिए बिना फीस काउंटर का स्कूल भी बनाया है। इसमें बच्चों से कोई फीस नहीं ली जाती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static