क्या आप जानते हैं? हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन-सा है, पढ़ें पूरी जानकारी
punjabkesari.in Monday, Jul 14, 2025 - 12:49 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में का गठन 1 नवंबर, 1966 को हुआ। हरियाणा पहले पंजाब का हिस्सा हुआ करता था, जिसे पंजाब से अलग कर नया राज्य बनाया गया। आज हम बात करते हैं कि हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन सा है। तो बता दें कि हरियाणा का सबसे पुराना जिला अंबाला माना जाता है।
अंबाला जिले का गठन 1847 में किया गया था। हरियाणा राज्य बनने से पहले ये पंजाब में आता था। हरियाणा को अलग राज्य बनाने के दौरान अंबाला जिले का शामिल कर लिया गया। अंबाला जिला कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, यमुनानगर, पटियाला, रोपड़, सोलन और सिरमौर की सीमाओं से सटा हुआ है। अंबाला शहर चंडीगढ़ से करीब 45 किलोमीटर दूर है।
इसलिए जाना जाता है शहर
अंबाला हरियाणा का एक प्रसिद्ध शहर है, जो पंजाब और चंडीगढ़ की सीमा से लगा हुआ है। यह अपनी पुरानी इमारतों, व्यस्त बाज़ारों, मंदिरों और झीलों के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर अपनी विशाल भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के लिए भी जाना जाता है, जिसमें एक विशाल छावनी क्षेत्र (अंबाला कैंट) है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)